मॉब लिंचिग पर मुख़्तार अब्बास नकवी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान..

मंत्रियों का भ्रष्‍टाचार अब आएगा सामने, सूचना आयोग ने दिया बड़ा फ़ैसला..

सुषमा स्वराज ने आज़म खान पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

बीते कुछ वक्त से या यूं कह लें कि जब से केंद्र की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है। तब से ही देश में भीड़तंत्र ने लोकतंत्र की उल्लंघना करनी शुरू कर दी है। यानी कि देश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं। हाल ही में देश के कई राज्यों से गाय या पशु चोरी और तस्करी के शक के आधार पर मासूम लोगों की जान जा चुकी है।

देश में लगातार बढ़ रही मॉब लिंचिंग की घटनाएं

बीते कल ही बिहार के सारण जिले के एक गांव से पशु चोरी के शक के आधार पर 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इससे पहले बीजेपी शासित मध्य प्रदेश के नीमच में भी लोगों द्वारा एक शख्स के साथ मारपीट के बाद मौत की खबर सामने आई थी। अब इस मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एक बड़ा और शर्मनाक बयान दिया है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि मॉब लिंचिंग के ज्यादातर मामले मनगढ़ंत और झूठे होते हैं।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया शर्मनाक बयान

विपक्षी दलों द्वारा केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के इस बयान की कड़ी निंदा की जा रही है। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों में भी उनके इस बयान को लेकर आक्रोष भर गया है। बीते दिनों समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने भी मॉब लिंचिंग को लेकर एक बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश के बंटवारे के बाद से ही मुसलमान सजा काट रहे हैं।

सपा नेता आजम खान भी कह चुके ये बड़ी बात

अगर वह पाकिस्तान चले जाते तो उन्हें यह सजा नहीं मिलती। आजम खान ने कहा था कि भारत में रहने वाले मुसलमानों को यहां रहने की सजा भुगतनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज पाकिस्तान क्यों नहीं चले गए। उन्होंने भारत को ही अपना देश माना। अब उन्हें इस बात की सजा तो मिलेगी ही और इस गुंडागर्दी को बर्दाश्त भी करना पड़ेगा।

Leave a Comment