Kabir Singh Box Office Collection: कबीर सिंह बनी शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फ‍िल्‍म

हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म कबीर सिंह को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानी जाए तो शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। जहां दर्शकों को शाहिद कपूर का रिबेल अवतार काफी पसंद आ रहा है। वही फिल्म की लीड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की मासूमियत ने लोगों का दिल जीत लिया है।

‘कबीर सिंह’ में शाहिद को किया जा रहा पसंद

बताया जा रहा है कि फिल्म कबीर सिंह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म भारत के बाद इस साल की सबसे बड़ी दूसरी ओपनिंग वाली फिल्म मानी जा रही है। शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कबीर सिंह ने 20 करोड़ की कमाई से काफी अच्छी शुरुआत की है। वहीं दूसरे दिन यह फिल्म 42 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर चुकी है।

पहले दिन में की इतनी कमाई

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि फिल्म कबीर सिंह साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है लेकिन फिल्म समीक्षकों का कहना है कि यह हिंदी वर्जन साउथ की फिल्म अर्जुन रेड्डी को टक्कर दे पाने में सफल नहीं हो पाई है आपको बता दें कि साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अर्जुन रेड्डी को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया था वही जन्म कबीर सिंह के डायरेक्टर भी रही हैं।

इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

आपको बता दें एक्टर शाहिद कपूर इस फिल्म में सिरफिरे आशिक का किरदार निभा रहे हैं। जोकि पेशे से डॉक्टर हैं। जिसका प्रेमिका के चले जाने के बाद दिल टूट जाता है। अपना दिल टूटने के बाद खुद को बर्बाद करने की राह पर निकल पड़ता है। इससे पहले शाहिद कपूर को फिल्म हैदर और पद्मावत में निभाई गई किरदारों के लिए भी काफी सराहना मिली थी। यह फ‍िल्‍म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फ‍िल्‍म बन गई है। उम्‍मीद की जा रही है कि कबीर सिंह शानदार का रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है।

Leave a Comment