मध्य प्रदेश: इंदौर में मसाज पार्लर की आड़ में हो रही थी वेश्यावृत्ति, वॉट्सऐप के जरिये होता था पूरा गेम

क़ुर्बानी के लिए लाये गए भैंसे ने पूरा मुरादाबाद हिलाकर रख दिया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मसाज़ करवाने गयी इस एक्ट्रेस के साथ हुआ कुछ ऐसा की चीखती-चिल्लाती रही एक्ट्रेस, नहीं आया कोई मदद करने, वीडियो वायरल

मसाज पार्लर की आड़ में इंदौर में वेश्यावृत्ति का धंधा लगातार चल रहा है। इंदौर के भंवर कुआं पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

सेक्स रैकेट पर पुलिस की छापेमारी के दौरान कुछ लोग फरार हो गए, जिनकी अब पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इससे पहले वेश्यावृत्ति में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

सूचना के आधार पर भंवरकावां थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने किया भंडाफोड़

मसाज पार्लर का भंडाफोड़

इंदौर के भंवरकावां थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया को इलाके में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति रैकेट की जानकारी मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर भंवर कुआं पुलिस ने इलाके में ही एक मसाज पार्लर का भंडाफोड़ किया। इस दौरान तीन लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तीनों लड़कियों और एक लड़के को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

इंदौर के एसीपी दिशेष अग्रवाल के अनुसार इंदौर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह लड़कियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया। उस वक्त एक कमरे में एक युवक और एक लड़की आपत्तिजनक अवस्था में मिले थे।

मुख्य आरोपी विजय परमार की तलाश

पुलिस ने इस मामले में तीन लड़कियों और एक लड़के को हिरासत में लिया है। जबकि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, वहीं छापे के दौरान मसाज पार्लर चलाने वाला विजय कुमार फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

मसाज पार्लर का भंडाफोड़

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक गतिविधि अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी विजय परमार की तलाश की जा रही है।

जांच में यह भी पता चला कि लड़कियों की तस्वीरें व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित ग्राहकों को भेजी गई थीं। रुपया तय होने के बाद संबंधित लड़का यहां आता था और उसके बाद उसे कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थीं। पुलिस ने जब गिरफ्तार लड़कियों के फोन तलाशे तो उसमें कई लड़कियों की तस्वीरें मिलीं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Comment