बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपने फैशन सेंस के साथ-साथ अपनी शानदार अदाकारी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में, अभिनेता को 67 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 में फिल्म ’83’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस अवॉर्ड (Deepika Padukone Bold)को पाने के बाद रणवीर काफी इमोशनल होते नजर आए हैं. रणवीर सिंह द्वारा साझा किए गए वीडियो में करण जौहर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए रणवीर सिंह का नाम लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसके बाद रणवीर स्टेज पर आते हैं और विनिंग स्पीच देते हैं। लेकिन इस बार वह अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और रोने लगे।
रणवीर सिंह का इमोशनल स्पीच
इस वीडियो में रणवीर कहते नजर आ रहे हैं कि ‘मुझे इन सब की उम्मीद नहीं थी जो आज सब मेरी जिंदगी में हो रहा है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं ऐसा कर रहा हूं और आप सभी के सामने खड़ा हूं।
View this post on Instagram
मैं एक्टर बन गया हूं। यकीन करना मुश्किल है। रणवीर सिंह आगे कहते हैं, ‘सबसे बड़ा शुक्रिया मैं अपने दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। मेरी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।
आज मैं जो कुछ भी हूं अपने माता-पिता और दीदी की वजह से हूं। वह मेरा भगवान है और मैं जो कुछ भी करता हूं, मैं अपने भगवान के लिए करता हूं। मेरे घर में लक्ष्मी है और यही मेरा रहस्य है।
इसके बाद रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को स्टेज पर लाते हैं और कहते हैं आज ये रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की वजह से हैं। रणवीर सिंह के इमोशनल स्पीच और दीपिका के लिए प्यार को देखकर फैंस भी काफी खुश हुए। इस वीडियो पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं.