लंबे शूटिंग शेड्यूल से जब वापिस लौटते हैं रणवीर सिंह तो पत्नी दीपिका को मिलते ही..

शादी के 4 साल बाद छलका रणवीर सिंह का दर्द, आँखों में आंसू भरकर कह दी दीपिका पादुकोण के लिए इतनी बड़ी बात

रणवीर और दीपिका की जिंदगी में आई ये बुरी खबर, 4 करोड़ की गाड़ी सड़क पर चलाना पड़ा महंगा

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल माने जाते हैं। 6 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद इन दोनों ने बीते साल इटली के लेक कोमो में शादी की है। अक्सर रणवीर और दीपिका को एक दूसरे की तारीफ करते हुए देखा जाता है। फैंस में रणबीर और दीपिका का रिश्ता हमेशा से ही रिलेशनशिप गोल बना रहा है। खासतौर पर रणवीर सिंह अपने फैंस को इस मामले में काफी प्रेरित भी करते हैं।

रणवीर ने इंटरव्यू में पर्सनल जिंदगी पर किए खुलासे

दीपिका रणवीर के रिश्तेदार के बारे में अक्सर कहा जाता है कि यह बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ी है। शादी के बाद रणवीर और दीपिका का पीडीए अक्सर देखने को मिलता है। हाल ही में रणवीर सिंह ने फेमिना मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है और इसके साथ मैगजीन को इंटरव्यू भी दिया। जिसमें उन्होंने शादी के बाद अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की। रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की ऐसी आदतों के बारे में बातचीत की जिसे उनके फैंस नहीं जानते।

सामने आई रणवीर-दीपिका की क्यूट हरकत

इस दौरान इन दोनों के रिश्ते से जुड़ी एक क्यूट बात सामने आई है। रणबीर से इस इंटरव्यू में सवाल किया गया था कि जब वह लंबे समय के बाद पत्नी दीपिका पादुकोण से मिलते हैं तो क्या करते हैं ? इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने कहा कि जब मैं शूटिंग के लंबे शेडूल से वापस लौटता हूं तो आकर अपनी बीवी को पकड़कर किस करता हूं। रणवीर की यह बात सुनकर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

जल्द ही बड़े पर्दे पर एकसाथ दिखेंगे रणवीर-दीपिका

आपको बता दें कि आज कलर रणवीर सिंह क्रिकेट दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की जिंदगी पर आधारित फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसके साथ वह करण जौहर की फिल्म तखत में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक बार फिर फिल्म 83 में रणवीर और दीपिका को एक साथ देखा जाएगा। इससे पहले या दोनों बाजीराव मस्तानी, पद्मावत और राम-लीला में एक साथ नजर आ चुके हैं।

Leave a Comment