Monsoon Updates: अगले 2 से 3 दिनों में उत्तर की तरफ बढ़ेगा मानसून, जानें दिल्‍ली का मौसम

पूरे भारत में इस वक्त तापमान उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। खासतौर पर उत्तर भारत में बढ़ते हुए तापमान की वजह से लोग मुसीबत में आ चुके हैं। बात की जाए मानसून की तो इस वक्त दक्षिण भारत में मॉनसून पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि अब यह उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है।

धीमी गति से आगे बढ़ रहा मानसून

हाल ही में मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण भारत पहुंचा मानसून उत्तर भारत की और बहुत ही धीमी गति से आ रहा है। इसके पीछे का कारण मौसम विभाग ने चक्रवात वायु को बताया है। जिसकी वजह से मानसून की रफ्तार प्रभावित हुई है। आपको बता दें कि मॉनसून की रफ्तार धीमी होने के कारण इसमें 30 दिन तक की कमी आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

उत्तर भारत में बढ़ा तापमान

अब तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में सिर्फ 59 फीसदी बारिश की कमी द’र्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि भारत में 12 साल बाद पहली बार मॉनसून की गति धीमी है। गौरतलब है कि मॉनसून की धीमी गति की वजह से देश का किसान व’र्ग परेशान हैं। वजह कि, मॉनसून से खरीफ की फसल प्रभावित हो सकती है।

मौसम विभाग ने जताई ये उम्मीद

बताया जा रहा है कि अगले 2-3 दिनों में मानसून के उत्तर भारत की तरफ आने की उम्मीद की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को अब तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों सहित मध्य भारत में पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन यह अब तक महाराष्ट्र में भी मानसून नहीं पहुंच पाया है।आपको बता दें कि इस वक़्त देश के कई राज्‍यों में गर्मी का प्र’कोप बढ़ता जा रहा है।

दक्षिण भारत में घटा जल स्तर

उत्तर भारत में तापमान ते’जी से बढ़ रहा है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश झारखंड, बिहार और ओडिशा में गर्मी से लोग बे’हाल है। इस बार बारिश नहीं होने की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों और महाराष्ट्र के ज’लाश’यों में जल स्तर पिछले 10 सालों के औसत से भी कम हो गया है। दरअसल ये प’रेशा’नी पूरे भारत में ही ते’जी से बढ़ रही है।

Leave a Comment