मुंबई से जयपुर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को एक इंजन बंद करना पड़ा

बारिश की वजह से थम गई मुंबई, बाढ़ में फंसी महालक्ष्मीे एक्सप्रेस

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद हुआ पाकिस्तान में गिरफ्तार, पाकिस्तानी पीएम ने कहा..

देश की जानी-मानी प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो को भारत के लोगों द्वारा एक विश्वसनीय एयरलाइन माना जाता है। लेकिन हाल ही में इंडिगो के बारे में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने लोगों को हैरान कर के रख दिया है। आपको बता दें कि मुंबई से जयपुर के लिए जा रहे इंडिगो की एक फ्लाइट के दौरान उस वक्त यात्रियों को हाथों पैरों की पड़ गई। जब फ्लाइट के पायलटों ने अचानक उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा कर दी।

हादसे का शिकार होते-होते बची इंडिगो

बताया जा रहा है कि शनिवार को मुंबई से जयपुर जा रही इंडिगो की फ्लाइट के दौरान अचानक पायलट ने फ्लाइट का इंजन बंद कर दिया और इमरजेंसी लैंडिंग की। फ्लाइट में मौजूद एक सूत्र ने बताया है कि समुद्र तल से 31000 की ऊंचाई पर उड़ रही फ्लाइट में अचानक चालक दल को लगा कि तेल की टंकी से बहुत तेजी से तेल कम हो रहा है।

मुंबई से जयपुर जा रही थी फ्लाइट

इस मामले में फ्लाइट के पायलट ने जयपुर के वायु मार्ग नियंत्रण कक्ष को संकट की चेतावनी दी और फ्लाइट की लैंडिंग के लिए उन्हें आपातकालीन तैयारी का अनुरोध किया था। बताया जा रहा है कि ये मामला इस महीने की 22 तारीख का है। हालांकि अब तक फ्लाइट में सवार यात्रियों की संख्या की जानकारी हासिल नहीं हो सकी है। नागर विमानन महानिदेशक अरुण कुमार ने मीडिया से कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

पायलट ने लिया इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला

इस मामले में पूछने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने भी खुद 22 जून को हुई इस घटना की पुष्टि की है। लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि इंडिगो के ए320 नियो विमान में तेल रिसाव का कोई प्रमाण नहीं मिला था। लेकिन इसकी जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ उन्होंने ये कहा है कि वैसे एक टैंक में इंजन-1 की तेल टंकी में ईंधन के स्तर की सुई में काफी उतार चढाव दिख रहा था।

Leave a Comment